Skip to main content

अपने ही घरों में दम तोड़ती भारतीय बेटियाँ

अपने ही घरों में दम तोड़ती भारतीय बेटियाँ




नई दिल्ली। गौरतलब है कि कुछ दिनों से पूरा देश बदलाव देख रहा है।  इन बदलावों से भारतीय बेटियों पर भी असर पड़ा है। वर्ष 2013 में यौन उत्पीड़न के मामलों मंे कई बड़े चेहरे सामने आए। चाहे वो ए. के. गांगुली व तरुन तेजपाल जैसे दिग्गज हो या संत का चोला पहने आसाराम और नारायण सांई हो। 2014 की शुरुआत में ही, कोलकाता में 12 वर्ष की बच्ची के साथ बलत्कार कर उसे गर्भवती बनाकर जला देने वाली खबर से पूरे देश की रूह कांप गई। लड़कियों को पूजे जाने वाले देश भारत में शायद ही कोई ऐसा दिन होता है जब यौन उत्पीड़न की खबर नहीं आती है। कितने ही यौन उत्पीड़न के मामले घर की चारदिवारी में ही कैद होकर दम तोड़ देते हैं। 
आज कितनी ही गृहिणियों, बच्चियों व महिलाओं को अपने ही घर में अपने ही भाई, बाप, मामा, चाचा, व ताउफ के यौन उत्पीड़न का शिकार होती हैं। समाज में ऐसे मुद्दे खुलकर सामने नहीं आते चाहे इसे हमारे समाज का दुर्भाग्य कहिए या पुरूष प्रधनता का परिणाम। महिलाओं व बच्चियों को सिर्पफ मंनोरंजन का समान समझ लिया गया है। उनकी आवाज, सिसकियां, आंसू व दर्द सिर्पफ चारदिवारी में ही रह जाती है। चाहे इसका कारण हमारे देश की खराब कानून व्यवस्था हो या पिफर समाज की ओछी मानसिकता। इसमें झूझती हैं तो सिर्पफ देश कि मासूम बच्चियां व गृहिणियां। गौरतलब है कि पिछले वर्ष हुए दिल्ली गैंगरेप ने जनसैलाब को न्याय के लिए सड़कों पर उतारा। ऐसे में, हुए प्रदर्शन, नारेबाजी व ध्रनों ने लोगों को मुद्दों से जोड़ा तो परंतु जमिनी स्तर पर आज भी स्थिति वही है। लोगों की मानसिकता को बदलना होगा। सरकार को देश के कानून में सुधर करना होगा व दोषियों को जल्द सज़ा देनी होगी। जब तक लोगों की तुच्छ सोच नहीं बदलेगी तबतक, महिलाओं व मासूम बच्चियों को बार-बार यौन उत्पीड़न का शिकार होता रहना पड़ेगा। लोगों को जागरुक होना पड़ेगा और ऐसे जघन्य अपराधें के खिलापफ एकजुट होकर आवाज बुलंद करनी होगी। 

Comments

Popular posts from this blog

बरसात के मौसम में तुम, मैं और यह सफऱ!

"रख सकते हो तुम मेरे कंधे पर हाथ" सर के पीछे विकास का हाथों को महसूस कर रोशनी ने कहा...  "अधिकार नहीं है मुझे... I don't have the rights" हाथों को झट से नीचे खींचते हुए विकास ने कहा था  "अच्छा!! ज़रूरी है कि हर किसी चीज़ के लिए राइट हो ?" "हहम्म...हाँ! ज़रूरी है" दोनों चुप चाप चलने लगे... दोनों को जल्दी थी। विकास को ऑफ़िस पहुँचना था और रोशनी को घर। लेकिन बावजूद इसके दोनो के क़दम जैसे बढ़ ही नहीं रहे थे। कॉफ़ी हाउस से मेट्रो की तरफ़ बढ़ते उनके क़दम के बीच कहीं ख़ामोशी, कोई सन्नाटा था! इस बीच दोनों के हाथों की छोटी ऊँगली कब एक दूसरे के साथ हो गयी पता ही नहीं चला। राजीव चौक से रोशनी को घर जाने के लिए येलो लाइन की मेट्रो पकड़नी थी तो विकास को ऑफ़िस जाने के लिए स्टेशन के बाहर से ऑटो! रोशनी ने ज़िद्द की कि मुझे मेट्रो स्टेशन के अंदर तक तो छोड़ दो।  "यार मुझे ऑफ़िस के लिए लेट हो रहा है... मुझे निकलना है..." "अच्छा... तो चल तेरे ऑफ़िस चलते हैं। मैं वहाँ से मेट्रो ले लूँगी " "ठीक है... This is good" मुँह बनाते...

अंधियारी रात और रोशनी...

शादी हुए एक साल से ज्यादा हो गया है.. लेकिन आज भी न जानें क्यों विकास को कहीं न कहीं लगता है कि कभी न कभी तो रोशनी लौट आएगी… लौटा आएगी विकास के पास शायद अपने वादों को निभाने या फिर उसे मासूम प्यार के लिए जो न रिश्ते समझते थे और न ही परिस्थिति, समझते थे तो केवल प्यार… रोशनी की शादी हो जाने के बाद भी विकास आगे न बढ़ पाया था लेकिन इस बात का एहसास ही उसे करीब दो साल बाद हुआ. रोशनी ने जब फोन पर कहा कि किसी और के साथ उसका रिश्ता तय हो गया तो विकास ने ठान लिया कि अब न वह रोशनी को फोन करेगा और नहीं रोशनी की निजी जिंदगी में दखल देगा… मन में ऐसा ठन विकास ने करीब सालभर रोशनी से बात करने की कोशिश तक न की... रोशनी की शादी हो जाने के बाद कही महीनों तक वह खुद को समझाता रहा कि रोशनी नहीं तो कोई और कभी न कभी अपने हाथ में दिया लिए उसकी अंधियारी जिंदगी में आएगी… लेकिन उसे कहां पता था कि वह अब तक रोशनी से आगे बढ़ ही नहीं पाया था… वह अब भी वहीं खड़ा था.. खड़ा था उस रोशनी के इंतजार में जिससे उनसे बुढ़ापा साथ बितानी का वादा लिया था… उस रोशनी के इंतजार में जिसके जिस्म से नहीं बल्कि उसके हो...

Damdama Lake : Weekend Gateway from Delhi

#RidingDiary01: Damdama Lake, Delhi to Sohna It was my week off and I had no plans for the day! I called up my friend and we decided to have a long ride of my Royal Machine, Bullet Classic 350. So we headed towards Damdama Lake, Sohna. It was an awesome trip for us. Check out what we did in video here :