Skip to main content

एक बार फ़िर…

एक बार फ़िर… 


भारतीय समाज की सशक्त नारी जिसे दिवाली जैसे अवसरों पर पूजा जाता है और रोज़ाना....

 एक बार फिर उसकी इज्जत को तार-तार कर दिया गया। दरिंदो ने सरेआम उसकी आबरू को नौंचा और जनता मूक दर्शक बन देखती रही। यह दर्दनाक घटना है मध्य प्रदेश के खंडवा जिले का जहां एक महिला को फिर महाभारत की द्राैपदी बनाने के लिए मजबूर होने पड़ा। महाभारत की भांति इस पुरूष प्रधान समाज में भी अबला नारी बिलखती रही, तिलमिलाती रही परंतु किसी ने उसकी एक न सुनी। हस्तिनापुर की जगह खंडवा में हुई यह अशोभनीय घटना हैवानियत ओैर दरिंदगी से पूर्ण रही। यहाँ  बस र्फक सिर्फ इतना था कि इस बार द्राैपदी को हारने के लिए न तो पांडव थे और न ही बचाने के लिए कोई कृष्ण। खांडवा जिले में एक पति ने ही अपने रिशतेदारों के साथ मिलकर अपनी अर्धांग्नी की इज्जत को तार तार कर दिया। सभी 10 के 10 हैवानों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और जब हवस के इन पुजारियों का मन जब इससे भी ना भरा तो उस महिला को सरेआम नंगा घुमाया गया। दर्द से टूट चुकी, प्यास से छटपटाती, तिलमिलाती बेहोश महिला ने जब पानी मांगा, तो वैहशिपन पर उतारू उन दरिंदो ने उसे जर्बजस्ती अपना मूत्र पिलाया। जिसकी कल्पना मात्रा से ही घिन्न आती हो, उसे उस बहू- बेटी को बर्दास्त करना पड़ा, सहना पड़ा।  दरिंदगी का शिकार बनी इस महिला ने ऐसा कभी सपने में भी न सोचा होगा कि जिस गांव में वह सुनहरे कल का सपना ले, दुल्हन बन आई थी, उसे वहां ऐसी नग्न अवस्था में घूमना पडे़गा।  जिस भारतीय समाज में स्त्री को गृह लक्ष्मी व दुर्गा जैसे बड़े पूज्नीय शब्दों से सम्बोधित किया जाता है, वहां भले कैसे कोई उन्हें सरेआम नग्न अवस्था में पूरे गांव मे घुमा सकता है? खंडवा जिले में इस हैवानियत का शिकार हुई वो 10 साल के बच्चे की मां अपने ही घर, अपने ही गॉँव, अपनों के ही बीच असहाय, बेबस व लाचार थी। अपनी मूछों को ताव दे बाहर निकलने वाले खांडवा जिले के वो नौजवान न जाने तब कहां अपनी मूंछ मुंडवा आए थे। जब उनके ही घर में उनकी ही भाभी, बहन, चाची की इज्जत को तार तार किया जा रहा था। जो हाथ कभी उस महिला को आशीष देने के लिए उठे थे, उन्ही हाथों ने उसके शरीर एक एक कर को नौंच डाला। क्यों जिस इंसान ने उसे सभी बुराइयों से बचाने का वचन दिया था उसी ने उसे ऐसे जघन्नय दंड से पीड़ा पहुंचाई? आखिर क्यों आर्शीवाद देने वाले हाथों ने ही उसके शरीर के एक एक हिस्से नौंच डाला ? आखिर क्यों एक महिला को ये सब सहना पड़ा?  आखिर क्यों एक स्त्री से उसी के घर, उसी के गांव में नंगा नाच करवाया गया? क्या गांव में किसी का भी दिल नहीं पसीजा, क्या किसी को भी सही गलत का फर्क नजर नहीं आया? क्या दर्द में कहराती उस महिला में किसी को भी मां, बहन, भाभी, चाची, दुर्गा या लक्ष्मी का अक्श नजर नहीं आया? या फिर अपनी मर्दनागी का ताल ठोकने वालों ने अपने चेहरे को बांध् लिया था। अपने जागिर को कहीं दूर फेंक दिया था और मुर्दों के भांति मूक बन देखते रहे। मानवता  शर्मिंदा कर  देने वाला यह कोई पहला वाक्या नहीं है। इससे पहले भी सरेआम नारी की इज़्ज़त को बार बार उछाला जाता रहा है। चाहे यह बदायूं में हो या राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली में, रोज़ाना न जाने कितनी महिलाओं को ऐसी दरिंदगी का शिकार होना पड़ता है। २०१२ में हुए दामिनी घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। लाखों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और  महिला सुरक्षा को लेकर प्रसाशन से कई सवाल किये गए। जिसके फलस्वरूप नियम क़ानून तो बने पर स्थिति जस की तस ही दिखाई पड़ रही है। बलात्कारिओं के दिल में पुलिस और प्रसाशन का कोई भी डर देखने को नहीं मिलता है। महिलाओं के खिलाफ निरंतर बढ़ते अपराधों में पुलिस की वर्दी  भी दागदार नज़र आती है। न जाने ऐसा कितनी बार देखने को मिला है जब पुलिस खुद ही पीड़िता को है, डरती है, धमकाती है। सुरक्षा का वादा करने वाली पुलिस ही मामले को दबा देना चाहती है, वो खुद ही प्राथमिकी दर्ज़ करने में आना-कानी करती है। ऐसे में भला कोई कैसे मदद के लिए पुलिस के पास जाए। पुलिस के ऐसे रवैये से ही बलत्कारी सड़कों पर खुलेआम घूमते हैं, बेधड़क होकर बलत्कार करते है और महिलाओं को छेड़ते हैं। 2013 की नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार 98 प्रतिशत बलत्कार के मामलों में दोषी जानकार या रिश्तेदार ही होते है। न जाने ये कैसी विडम्बना है की एक महिला न ही अपने घर में सुरक्षित है और न ही बाहर। 

 खैर ये अलग बात है कि जो लोग मूक बन सब देखते हैं यदि कल को इनकी अपनी मां-बहन के साथ ऐसा दुष्कर्म हो तो ये छाती पीट-पीटकर रोने से बाज़ नहीं आऐंगें। इनका सूख चुका खून भी उबाल मारने लगेगा और तब ये गला फाड़ फाड़कर प्रसाशन को गाली सुनाएंगे। पर इसके लिए इंतजार करना होग। कब कोई और नया दरिंदा आए और एक नई दरिंदगी को अंजाम दे।
 ऐसे में तो ये ही पंक्तियां याद आती हैं, 'पहले वो मेरे शहर में आए, मैं चुप रहा। फिर वो मेरे मौहल्ले में आए, मैं छुप गया और जब वो मेरे घर में आए तो मुझे बचाने वाला कोई न था।'




रजत त्रिपाठी की कच्ची कलम की श्याही से.… 


Comments

Popular posts from this blog

बरसात के मौसम में तुम, मैं और यह सफऱ!

"रख सकते हो तुम मेरे कंधे पर हाथ" सर के पीछे विकास का हाथों को महसूस कर रोशनी ने कहा...  "अधिकार नहीं है मुझे... I don't have the rights" हाथों को झट से नीचे खींचते हुए विकास ने कहा था  "अच्छा!! ज़रूरी है कि हर किसी चीज़ के लिए राइट हो ?" "हहम्म...हाँ! ज़रूरी है" दोनों चुप चाप चलने लगे... दोनों को जल्दी थी। विकास को ऑफ़िस पहुँचना था और रोशनी को घर। लेकिन बावजूद इसके दोनो के क़दम जैसे बढ़ ही नहीं रहे थे। कॉफ़ी हाउस से मेट्रो की तरफ़ बढ़ते उनके क़दम के बीच कहीं ख़ामोशी, कोई सन्नाटा था! इस बीच दोनों के हाथों की छोटी ऊँगली कब एक दूसरे के साथ हो गयी पता ही नहीं चला। राजीव चौक से रोशनी को घर जाने के लिए येलो लाइन की मेट्रो पकड़नी थी तो विकास को ऑफ़िस जाने के लिए स्टेशन के बाहर से ऑटो! रोशनी ने ज़िद्द की कि मुझे मेट्रो स्टेशन के अंदर तक तो छोड़ दो।  "यार मुझे ऑफ़िस के लिए लेट हो रहा है... मुझे निकलना है..." "अच्छा... तो चल तेरे ऑफ़िस चलते हैं। मैं वहाँ से मेट्रो ले लूँगी " "ठीक है... This is good" मुँह बनाते...

अंधियारी रात और रोशनी...

शादी हुए एक साल से ज्यादा हो गया है.. लेकिन आज भी न जानें क्यों विकास को कहीं न कहीं लगता है कि कभी न कभी तो रोशनी लौट आएगी… लौटा आएगी विकास के पास शायद अपने वादों को निभाने या फिर उसे मासूम प्यार के लिए जो न रिश्ते समझते थे और न ही परिस्थिति, समझते थे तो केवल प्यार… रोशनी की शादी हो जाने के बाद भी विकास आगे न बढ़ पाया था लेकिन इस बात का एहसास ही उसे करीब दो साल बाद हुआ. रोशनी ने जब फोन पर कहा कि किसी और के साथ उसका रिश्ता तय हो गया तो विकास ने ठान लिया कि अब न वह रोशनी को फोन करेगा और नहीं रोशनी की निजी जिंदगी में दखल देगा… मन में ऐसा ठन विकास ने करीब सालभर रोशनी से बात करने की कोशिश तक न की... रोशनी की शादी हो जाने के बाद कही महीनों तक वह खुद को समझाता रहा कि रोशनी नहीं तो कोई और कभी न कभी अपने हाथ में दिया लिए उसकी अंधियारी जिंदगी में आएगी… लेकिन उसे कहां पता था कि वह अब तक रोशनी से आगे बढ़ ही नहीं पाया था… वह अब भी वहीं खड़ा था.. खड़ा था उस रोशनी के इंतजार में जिससे उनसे बुढ़ापा साथ बितानी का वादा लिया था… उस रोशनी के इंतजार में जिसके जिस्म से नहीं बल्कि उसके हो...

Damdama Lake : Weekend Gateway from Delhi

#RidingDiary01: Damdama Lake, Delhi to Sohna It was my week off and I had no plans for the day! I called up my friend and we decided to have a long ride of my Royal Machine, Bullet Classic 350. So we headed towards Damdama Lake, Sohna. It was an awesome trip for us. Check out what we did in video here :