Skip to main content

देश को खिलने वाला मरता भूखा किसान

देश का पेट भरने वाला किसान आज अपने लिए ही दो जून की रोटी के लिए बिलखता नजर आ रहा है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब किसान की ऐसी दुर्गती हुई हो। आज के खेत-खलिहानों में काम करने वाला किसान बचपन से ही कई त्रासदी देखता आ रहा है। सरकारी अपराध व्यूरो की मानें तो सन 1995 से दो लाख सत्तर हजार 940 किसान अत्महत्याएं कर चुके हैं। जिनके  पीछे एक पूरा परिवार अपंग व असहाय हो जीने के लिए मजबूर गांवों में धक्के खा रहा है। उन परिवारों की सूध लेने के लिए न तो कभी देश की पीएम मोदी पहुंचते हैं न ही राहुल बाबा। इधर इस बीच ओलावृष्टि की मार दोबारा सहने के कारण से मीडिया ने जरूर किसानों को खेत खलिहानों से निकाल टीवी व अखबारों में पेश कर दिया हो लेकिन सच यही है कि देश का पेट भरने वाले भूखे किसान की हालत पर किसी को भी दया नहीं आ रही है। इस साल मार्च और अप्रैल में हुई भारी बारिश व ओलावृष्टी ने रबी की फसलों को ही नष्ट नहीं किया बल्कि देश के कई घरों को तबाह कर के रख दिया। तबाह हुए इन घरों की संख्या का अंदाजा लगा पाना भी कोई आसान काम नहीं है। सर्वे बताते हैं कि उत्तर प्रदेश के 70 जिलों में से 45 जिलों के खेत इस भारी बारिश व ओलावृष्टि से प्रभावित हुए। जिससे प्रदेश की 70 फीसद जनसंख्या को भारी मार पड़ी है। जहां एक तरफ सरकारी सर्वे के अनुसार इस दौरान प्रदेश में किसानों की 35 मौतें तो हुईं पर कोई भी आत्महत्या से नहीं मरा कोई किसी रोग से मरा तो कोई किसी हादसे से। वहीं दूसरी तरफ गैर सरकारी आकंड़ों की मानें तो केवल उत्तर प्रदेश में ही 100 किसानों की मौतें हुई जिसमें से 35 ने आत्महत्या की है। यह आंकड़े इस बार की फसल के दौरान के हैं। वहीं महारष्ट्र, बंगाल, पंजाब सहित संपूर्ण देश से किसानों की आत्महत्याएं की खबर आ रही है। मौजूदा आकंड़ों के  हिसाब से महारष्ट्र के अकेले विदर्भ में 1110 किसानों ने आत्महत्याएं की थी। लगातार देश के किसान कभी कुएं में कूद कर तो कभी खूद को फांसी लगाकर अपना व अपने परिवार के जीवन पर अंकुश लगाए जा रहे हैं। लेकिन सरकार के कान पर जूं तक रेंगती मालूम नहीं हो रही है। जहां एक प्रधानसेवक कहलवाने वाले पीएम मोदी अपनी विदेश यात्राओं में मशगूल हैं तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के राहुल किसानों के बूते अपनी जमीन तलाशने की कोशिश में जुटी है। उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव ने किसान मुआवजे की घोषणा करते हुए प्रसन्नचित्त हो कहा कि उनकी सरकार किसानों को 11,135 करोड़ की राशि किसानों को दे रही है। जिसमें से लगभग 500 करोड़ रुपए किसानों को दिए जाने के भी अखिलेश यादव दंभ भरते हैं। लेकिन जमीनी हकिकत करोड़ों के आकंड़े से मीलों दूर है। सरकार करोड़ों को राहत पैकेज दे तो रही है लेकिन किसान को मिल क्या रहा है, 100-150 के चैक? समझ नहीं आता कि यह चैक सराकर की नीयत में खोट दिखते हैं या फिर किसान का मजाक उड़ाते हैं। यह चाहे जो भी हो, इन सब के बीच अगर कोई तिल-तिल कर मर रहा है तो वो है किसान! वो किसान जो न तो राजनीति करना जानता है न ही लूटखसोट के खाना। 

Comments

Popular posts from this blog

बरसात के मौसम में तुम, मैं और यह सफऱ!

"रख सकते हो तुम मेरे कंधे पर हाथ" सर के पीछे विकास का हाथों को महसूस कर रोशनी ने कहा...  "अधिकार नहीं है मुझे... I don't have the rights" हाथों को झट से नीचे खींचते हुए विकास ने कहा था  "अच्छा!! ज़रूरी है कि हर किसी चीज़ के लिए राइट हो ?" "हहम्म...हाँ! ज़रूरी है" दोनों चुप चाप चलने लगे... दोनों को जल्दी थी। विकास को ऑफ़िस पहुँचना था और रोशनी को घर। लेकिन बावजूद इसके दोनो के क़दम जैसे बढ़ ही नहीं रहे थे। कॉफ़ी हाउस से मेट्रो की तरफ़ बढ़ते उनके क़दम के बीच कहीं ख़ामोशी, कोई सन्नाटा था! इस बीच दोनों के हाथों की छोटी ऊँगली कब एक दूसरे के साथ हो गयी पता ही नहीं चला। राजीव चौक से रोशनी को घर जाने के लिए येलो लाइन की मेट्रो पकड़नी थी तो विकास को ऑफ़िस जाने के लिए स्टेशन के बाहर से ऑटो! रोशनी ने ज़िद्द की कि मुझे मेट्रो स्टेशन के अंदर तक तो छोड़ दो।  "यार मुझे ऑफ़िस के लिए लेट हो रहा है... मुझे निकलना है..." "अच्छा... तो चल तेरे ऑफ़िस चलते हैं। मैं वहाँ से मेट्रो ले लूँगी " "ठीक है... This is good" मुँह बनाते...

अंधियारी रात और रोशनी...

शादी हुए एक साल से ज्यादा हो गया है.. लेकिन आज भी न जानें क्यों विकास को कहीं न कहीं लगता है कि कभी न कभी तो रोशनी लौट आएगी… लौटा आएगी विकास के पास शायद अपने वादों को निभाने या फिर उसे मासूम प्यार के लिए जो न रिश्ते समझते थे और न ही परिस्थिति, समझते थे तो केवल प्यार… रोशनी की शादी हो जाने के बाद भी विकास आगे न बढ़ पाया था लेकिन इस बात का एहसास ही उसे करीब दो साल बाद हुआ. रोशनी ने जब फोन पर कहा कि किसी और के साथ उसका रिश्ता तय हो गया तो विकास ने ठान लिया कि अब न वह रोशनी को फोन करेगा और नहीं रोशनी की निजी जिंदगी में दखल देगा… मन में ऐसा ठन विकास ने करीब सालभर रोशनी से बात करने की कोशिश तक न की... रोशनी की शादी हो जाने के बाद कही महीनों तक वह खुद को समझाता रहा कि रोशनी नहीं तो कोई और कभी न कभी अपने हाथ में दिया लिए उसकी अंधियारी जिंदगी में आएगी… लेकिन उसे कहां पता था कि वह अब तक रोशनी से आगे बढ़ ही नहीं पाया था… वह अब भी वहीं खड़ा था.. खड़ा था उस रोशनी के इंतजार में जिससे उनसे बुढ़ापा साथ बितानी का वादा लिया था… उस रोशनी के इंतजार में जिसके जिस्म से नहीं बल्कि उसके हो...

Damdama Lake : Weekend Gateway from Delhi

#RidingDiary01: Damdama Lake, Delhi to Sohna It was my week off and I had no plans for the day! I called up my friend and we decided to have a long ride of my Royal Machine, Bullet Classic 350. So we headed towards Damdama Lake, Sohna. It was an awesome trip for us. Check out what we did in video here :